Begusarai News: मल्हीपुर की दिव्यानी रानी स्टाफ नर्स के लिए चयनित
बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के मल्हीपुर निवासी शिक्षक सुधीर कुमार पंडित की पुत्री दिव्यानी रानी का चयन स्वास्थय विभाग पटना में स्टाफ नर्स के रूप में हुआ है। दिव्यानी रानी के स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने से परिजनों में हर्ष का माहौल है। परिवार के लोगों ने दिव्यानी रानी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिक्षक सुधीर पंडित ने बताया कि दिव्यानी रानी स्वाध्याय के बलबूते मैट्रिक, इंटर तथा जीएनएम का पाठ्यक्रम प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। चकिया पुनर्वास उत्क्रमित उच्च विद्यालय से मैट्रिक, आरसीएसएस कॉलेज बीहट से इंटर तथा जीएनएम कॉलेज बेतिया से जीएनएम की परीक्षा पास करने के बाद स्वास्थय विभाग पटना के द्वारा ली गई परीक्षा में शामिल हुई तथा स्टाफ नर्स के लिए चयनित हुई। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.