बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बीहट। सिमरिया धाम राजकीय कल्पवास मेला के सेक्टर छह स्थित श्रीकृष्णदेव संत सेवा शिविर में श्रीमदभागवत कथा को लेकर भक्ति की धारा बह रही है। तीसरे दिन गुरूवार को प्रवचन करते हुए कथा व्यास पंडित रामउदय झा ने कहा कि मन की अनुकुलता में लोगों को सुख तथा प्रतिकूलता में दुख की अनुभूति होती है।कथा व्यास ने कहा कि जे व्यवहार खुद पसंद नहीं हो, वह दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए। मुकेश झा व अनके टीम के द्वारा कथा व्यास को संगीतमयी कथा कहने में सहयोग किया जा रहा है। मौके पर महंत रामललित दास, महंत गोविंद दास, राधारमण चौधरी, अमरनाथ झा, मानवती देवी, कृष्णा देवी समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...