बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बीहट। ब्रह्मर्षि शांडिल्य वंशजों के पूर्वज मनसा बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव शुक्रवार को हुआ। पंडित दीनानाथ पाठक की मौजूदगी में छह सदस्याीय आचार्यो ने पूरे विधि विधान से मनसा बाबा का पूजन कराया। मौके पर अजय सिंह, नवल किशोर सिंह, संजय सिंह, जगदीश सिंह, रामानंद सिंह, रवीन्द्र सिंह, पंकज कुमार, बुलबुल सिंह, विजय कुमार, दिलीप सिंह समेत अन्य मौजूद थे। ब्राह्मणों को ज्योनार भी कराया गया। शांडिल्य वंशजों ने मनसा बाबा स्थान के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...