बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की बेगूसराय जिला कमेटी ने बुधवार को समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर धरना देकर पुरानी मनरेगा व्यवस्था बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामविलास सिंह ने की।

मांगें और समस्याएँ धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामभजन सिंह ने कहा कि प्रस्तावित वीबी ग्राम-जी कानून मजदूरों और गरीबों के हितों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें रोजगार की गारंटी समाप्त कर दी गई है तथा वर्ष में सीमित अवधि तक ही काम उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उन्होंने पुरानी मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार, काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और केंद्र की अधिक वित...