बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: बीहट,निज संवाददाता। हरिगिरि धाम बीहट सेवा समिति के बैनर तले सावन की चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए हरिगिरिधाम गढ़पुरा जाने वाले कांवरियों के लिए बीहट में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीहट विश्वनाथ मंदिर के निकट हुए कार्यक्रम के दौरान मां शारदे झांकी ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक झांकी के जरिए कांवरियों तथा लोगों को झूमने पर मजबूर किया। देर रात तक भजनों एवं झांकियों पर लोग झूमते हुए नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार तथा बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी से संयुक्त रूप से किया। मौके पर आयोजन समिति के कुणाल कुमार,गौतम कुमार, साहिल उर्फ लाडो, यशस्वी आनंद, जगदीश सिंह, रामबदन सिंह प्रिंस आदि थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत...