Begusarai News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ, अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं का होगा सत्यापन, राजनीतिक दलों से
बेगुसराय, अक्टूबर 14 -- Begusarai News: फोटो बखरी अनुमंडल सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीओ सन्नी कुमार सौरव बखरी। निज संवाददाता अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। निर्वाचक निबंधन अधिकारी सह एसडीओ सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने पर चर्चा की गई। एसडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभियान चलाकर सभी बीएलओ को घर-घर जाकर अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं, किसी कारणवश मतदाता सूची से बाहर रह गए योग्य लोगों का सत्यापन कर नियमानुसार उनका नाम जोड़ा जाएगा। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान क्षेत्र में आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.