Begusarai News: मटिहानी में गुप्ता लखमिनिया बांध फिर धंसा, लीपापोती की खुली पोल
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी प्रखंड के छितरौर गांव स्थित स्व. सत्यनारायण सिंह के घर के समीप गुप्ता लखमिनिया गंगा सुरक्षा बांध का एक हिस्सा एक बार फिर धंस गया है। जिस स्थान पर पहले भी कटाव और धंसाव हुआ था, वहीं मरम्मत के नाम पर केवल राबिश डालकर खानापूर्ति की गई थी।
स्थानीय चिंताएँ लगातार बारिश और पानी के बहाव के कारण वही हिस्सा दोबारा धंस जाने से स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बांध धंसने के बाद स्थायी मरम्मत करने के बजाय राबिश गिराकर उसे भर दिया गया था। बारिश का पानी बहते ही राबिश बह गया और बांध फिर कमजोर होकर धंस गया।
बांध की सुरक्षा लोगों का कहना है कि गुप्ता लखमिनिया बांध गंगा सुरक्षा बांध है और बाढ़ के समय इसी बांध पर गंगा का भारी दबाव रहता है। ऐसे में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.