Begusarai News: मजनूपुर में सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत
बेगुसराय, अक्टूबर 23 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के मजनूपुर गांव स्थित वार्ड संख्या तीन के महादलित टोले में सांप काटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कृष्णा सदा की 29 वर्षीया पत्नी चंपा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह घर में सोयी हुई थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में समय बीत गया जिससे महिला की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। चंपा देवी के पति कृष्णा सदा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मृतका के चार छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा सत्यम कुमार करीब 10 वर्ष का है, जबकि सुकांत कुमारी आठ वर्ष, विद्या कुमारी छह वर्ष और अंशिका कुमारी चार वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.