Begusarai News: मजनूपुर में प्रधानाध्यापक का प्रभार बदला
बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: नावकोठी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मजनूपुर में मंगलवार को विभागीय आदेश के अनुसार प्रभार का आदान-प्रदान किया गया। पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पंडित ने अमरजीत कुमार को विद्यालय का प्रभार सौंप दिया है। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रमोद सदा, सचिव कविता कुमारी, शिक्षक सुनील कुमार, चंदन कुमार, निर्मला कुमारी, पूजा कुमारी, नीलू कुमारी तथा ग्रामीण रंजन कुमार, राजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.