बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। बरौनी रिफाइनरी में मजदूर मुरारी सिंह की मौत के मामले में एक्टू ने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एक्टू के जिला प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने घटना के लिए सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी को जिम्मेदार ठहराते हुए रिफाइनरी प्रबंधन से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मोहनपुर निवासी मुरारी सिंह की मौत के बाद परिजन और मजदूर न्याय की मांग को लेकर शव के साथ धरना दे रहे हैं। दो दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन के बावजूद मांगों पर ठोस पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन से मामले में हस्तक्षेप कर आंदोलनरत मजदूरों एवं परिजनों की मांगों का समाधान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मजदूर की मौत के मामले में मुआवजा व नौकरी की...