Begusarai News: मंसूरचक में भाकपा ने किया प्रदर्शन
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: मंसूरचक। भाकपा की मंसूरचक ईकाई द्वारा 18 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने अंचलमंत्री बिंदेश्वरी महतो की अध्यक्षता में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो ने गरीबों के नाम राशन कार्ड सूची में शीघ्र जोड़ने, प्रखंड में मिट्टी जांच केन्द्र खोलने, किसानों को उचित मूल्य पर खाद-बीज उपलब्ध कराने जमाबंदी में शून्य रकबा को सुधार करने सहित 18 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार में महंगाई परवान पर है। बेरोजगारी सिर चढ़ कर बोल रही है। इन समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। मौके पर रामनरेश महतो, शिवचंद्र महतो, मो परवेज, रंजीत कुमार, प्रमोद महतो, मो मतीन, राम पुकार महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.