Begusarai News: मंसूरचक: बलान नदी में डूबने से बुजुर्ग मछुआरे की गई जान
बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- बलान नदी में डूबने से बुजुर्ग मछुआरे की मौत Begusarai News: मंसूरचक,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में गुरुवार की संध्या बलान नदी में डूबने से एक बुजुर्ग मछुआरे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अहियापुर निवासी स्व. प्रसादी सहनी के 75 वर्षीय पुत्र रामाशीष सहनी के रूप में की गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामाशीष सहनी मछली पकड़र कर बेचकर जीविकोपार्जन करते थे। वह रोज की तरह गुरुवार की संध्या करीब छह बजे मछली पकड़ने के लिये अहियापुर पुल घाट के समीप बलान नदी तट पर गये थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगे। नदी में बुजुर्ग व्यक्ति को डूबते देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.