बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। विद्यालयी बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को सरस्वती ज्ञान निकेतन मॉडल स्कूल एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नावकोठी में प्रखंड स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, रीजनिंग एवं समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12वीं तक संकुल स्तरीय मंडे मेगा क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 91 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा तीन से 10वीं तक नौ-नौ, 11वीं में कला एवं विज्ञान के कुल आठ तथा 12वीं में कला एवं विज्ञान के कुल 10 बच्चे शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रखंड स्तरीय मंडे मेगा क्विज में चुने गए प्रतिभागी बच्चेप्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगिता म...