Begusarai News: मंझौल बस स्टैंड से सब्जी मार्केट हटाना जरूरी
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा मंझौल बस स्टैंड को व्यवस्थित करने का प्रयास जारी है। लोगों के अनुसार बस स्टैंड से जब तक सब्जी मार्केट को अन्यत्र विस्थापित नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण को हटाया नहीं जाएगा, तब तक बस स्टैंड की व्यवस्था में स्थाई सुधार नहीं हो सकता है। दूसरी तरफ बस स्टैंड में दुकानदारों ने अलॉट किए गए निर्धारित क्षेत्रफल से कई गुना अधिक अतिक्रमण कर लिया है। कुछ पूर्व के दुकानदार भाड़े पर दूसरे लोगों को अपनी दुकान दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त बीच में फल की दुकानों को भी एक साइड करना पड़ेगा। पूर्व से ही प्रशासन के द्वारा सब्जी मार्केट को दूसरे स्थान पर विस्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। प्रशासनिक पहल के बाद वर्तमान में आंशिक सुधार भी हुआ है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.