Begusarai News: मंझौल-बखरी पथ पर जलजमाव से परेशानी
बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल-बखरी पथ के दोनों किनारे नाला नहीं रहने से बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा के बाद सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों किनारे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे सड़क भी बार-बार क्षतिग्रस्त होती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारे नाला निर्माण कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.