बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- बरौनी रिफाइनरी का सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी की ओर से मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय बारो, बरौनी के सभागार में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा का भव्य आयोजन हुआ। सर्वप्रथम बरौनी रिफाइनरी से आए विजिलेंस डिपार्टमेंट के जीएम पीके दास,चीफ मैनेजर अमरेश कुमार, एचआर डिपार्टमेंट के चीफ मैनेजर नीरज कुमार, सीनियर मैनेजर रविभूषण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय बड़ी संख्या में सामाजिक बुद्धिजीवियों व स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभारी एचएम रविन्द्र नाथ ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन प्रमोद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि श्री दास ने कहा कि जीवन में ईमा...