बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी-हाथीदह रेलखंड पर कई दिनों से करोड़ों की लागत से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसमें कार्यरत कर्मियों में भोजन,पानी आदि की व्यवस्था न होने को लेकर आक्रोश है। रामपुर डुमरा, हाथीदह अपर, टाल जंक्शन, राजेन्द्र पुल स्टेशन और दिनकर ग्राम सिमरिया में भी कार्य किया जा रहा है। कर्मियों ने इस मामले की शिकायत ईसीआरईयू के मंडल मंत्री संदीप पासवान से की। मंडल मंत्री ने डीआरएम व अन्य अधिकारियों को इस परेशानी से अवगत कराया। अधिकरियों ने उन्हें बताया कि सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में पहल नहीं की गई है। इस संबंध में ईसीआरईयू शाखा मंत्री कृष्णकान्त ने गुरुवार क...