Begusarai News: भूमि व भवन हीन आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने का कार्य अधर में
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। भूमि व भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करवाने के कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके कारण अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र किराए के निजी कमरे में चलाए जा रहे हैं। बताते चलें कि खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 105 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं जिनमें से अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र को अपनी जमीन व अपना भवन नहीं है। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र किराए के निजी दरवाजों या निजी कमरों में चलाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में मात्र तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को ही अपना भवन है। इनमें मेघौल पंचायत के दो एवं खोदावंदपुर पंचायत के एक आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है। प्रखंड के सात आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे हैं जबकि तीन आंगनबाड़ी केंद्र विभिन्न पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.