बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। डंडारी प्रखंड के तेतरी पंचायत के मोहनपुर मुसहरी में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा की सदस्यता अभियान में मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में महादलित गरीब महिला पुरुष सदस्य बने। अभियान का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, रामकुमार तांती प्रखंड सचिव संजय ठाकुर शामिल हुए।

सरकार की नाकामी मौके पर जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा भाजपाई सरकार जमीन आवास रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य उपलब्ध कराने का वादा चुनाव में किया, लेकिन चुनाव के बाद सरकार उल्टे वर्षो से सरकारी जमीन पर बसे गरीब दलित लोगों के घर पर बुलडोजर कारवाई कर हजारों-हजार परिवार को बेघर कर दिया है। महंगा गैस पेट्रोल डीजल और जन उपयोगी दवा अन्य सामग्री के सवाल पर चुप्पी साध कर कार्पोरेट घराने को मालामाल कर रहे हैं।

स्वास्थ्य व...