बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में हजारो परिवार आज भी भूमिहीन हैं। ऐसे लोग बाँध पर, सड़क किनारे एवं मालिक के जमीन पर झोपड़ी बनाकर जीवन बसर कर रहे हैं। यही नहीं चालीस वर्षो पूर्व जिस परिवार को पर्चा मिला उनका परिवार काफी बढ़ गया है, जिस कारण लोगों को कठिनाई होती है। ये बातें मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बोगो सिंह ने कहीं।

भूमिहीन परिवारों की समस्या विधायक श्री सिंह ने बताया कि विधानसभा सत्र में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से भूमिहीन परिवारों की समस्या विधानसभा पटल पर रखी थी और सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। मीडिया प्रभारी मनोज मनीष ने बताया कि सूबे के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने ...