Begusarai News: भाजपा नेता का निधन, दी गई श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के निपनिया निवासी समाजसेवी 92 वर्षीय रामनरेश सिंह का निधन शनिवार की रात हो गया। लोगों ने बताया कि वे तत्कालीन बलिया लोकसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी, विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय शासी निकाय के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक एवं सेवानिवृत्त डीआईजी भी थे। उनके निधन से जिला भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक रजनीश कुमार, विजय सिंह, चंद्रप्रकाश झा, ब्रजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को उनके पैतृक गांव निपनिया पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.