बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। राधेकृष्ण सेवा परिवार ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक रविवार को छौड़ाही प्रखंड की ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर गांव में हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने की। बैठक में आगामी 26 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की तैयारी पर चर्चा की गई। सीमावर्ती समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी गांव में ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार आजाद के आवास पर सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रीधाम अयोध्या से पधार रहे आचार्य लव-कुश शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के सदस्य बिहारी यादव, रामदेव दास, सहदेव राय, विनय शंकर, सुबोध प्रसाद बिहारी...