बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। प्रखंड की सनहा पूरब पंचायत में गुरुवार को भाकपा की पंचायत शाखा की बैठक पार्टी कार्यकर्ता सुमित झा के दरवाजे पर संपन्न हुई। चुनचुन चौरसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने और किसान, खेत मजदूर, महिला व नौजवान संगठनों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जोर दिया। बैठक में सौरभ कुमार सिंह ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शाखा के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक के आंदोलनों में भागीदारी निभाई है। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनसंगठनों का विस्तार करने के साथ ही पार्टी की सदस्यता बढ़ाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तमाड़ में भाजपा मंडल की बैठक, रैली की तैयारी पर चर्चा भ...