बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: भगवानपुर। 20 जुलाई को छात्रों के संसद भवन मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद भगवानपुर ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन पार्टी कार्यालय मेहदौली से शुरू हुआ। हाथों में शिक्षा मंत्री का पुतला और बैनर लिएभाकपाकार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण नारे लगाते हुए जुलूस के शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर पुतला दहन किया। भाकपा के संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाहों की सरकार है, जो निहत्थे छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Nainital News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का सरकार और पुलिस के खिलाफ प्...