बेगुसराय, जुलाई 4 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय में शनिवार को नगर निगम एवं सभी नगर निकायों द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में हर घर नल का जल योजना, शहरी पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नक्शा स्वीकृति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: डीआरसीसी से संचालित योजनाओं की प्रगति को बेहतर करें अधिकारी: डीएमनागरिकों को पानी की आपूर्ति डीएम श्रीकांत शास्त्री ने निर्देश दिया कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शीघ्र कराएं। भवन निर्माण से संबंधित नक्शा स्वीकृति के मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो। मानसून के दौरान संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने की ...