Begusarai News: भर्डिहा में रामजानकी ठाकुरबाड़ी का निर्माण कार्य तेज
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली पंचायत के भर्डिहा गांव स्थित मीना विनय रामजानकी ठाकुरबाड़ी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मंगलवार को पंच रामानंदी निर्माणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी पट्टी के उज्जैन्या श्री महंत 1008 संदीप दास जी महाराज दर्जनों महंतों के साथ पहुंचे। निरीक्षण के बाद महंत संदीप दास जी महाराज ने बताया कि समाजसेवी विनय कुमार सिंह द्वारा मीना विनय रामजानकी ठाकुरबाड़ी का भव्य जीर्णोद्धार कराया गया है।
निर्माण कार्य की प्रगति ठाकुरबाड़ी के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी का कार्य पूर्ण होने के बाद नवनिर्मित ठाकुरबाड़ी में प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन समाजसेवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.