Begusarai News: भटकी बच्ची को परिजन से मिलाया
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। अपने परिवार से बिछड़कर भटकी बच्ची को चकिया थाना परिसर में पीएलवी पिंकी कुमारी ने उसके परिजनों से मिलवाया। पीएलवी ने बताया कि पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के तिमुहानी गांव निवासी सुरेंद्र सहनी की पत्नी बिंदु देवी चकिया में ही किराया के मकान में रहकर पापड़ बेचती है। सोमवार को जब वह पापड़ बेचने निकली तो उसकी छह वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी भी पीछे-पीछे गई जो भटक कर मल्हीपुर चौक पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों व पीएलवी के सहयोग से उस बच्ची को मां से मिलवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.