बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोहनपुर गांव के समीप एसएच-55 पर रविवार को तेज गति से आ रही बोलेरो व बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआरा गांव निवासी मो. शहबाज आलम का 19 वर्षीय पुत्र मो. अनश था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मो. अनश बाइक से अपने मित्र के साथ मंझौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोहनपुर गांव के समीप एसएच-55 पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गयी। जबकि, जख्मी को स...