बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। फफौत पंचायत के तारा गांव में गुरुवार की रात्रि बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने की घटना में बैट्री फट गयी। इस घटना में घर में आग लग गई। पीड़ित गृह स्वामिनी व तारा गांव निवासी सुरेश कुमार की पत्नी किरण देवी ने बताया कि आग लगने की घटना में करीब 2 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...