बेगुसराय, नवम्बर 4 -- बैंक खाते से अवैध निकासी की शिकायत Begusarai News: बीहट। बीहट मकससपुर टोला की अनिता कुमारी ने बेगूसराय के डीआईजी को आवेदन देकर बैंक खाता से की गई फर्जी निकासी के विरूद्ध साइबर थाना को दोषियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कारवाई करने का निर्देश देने की गुहार लगायी है। उप महानिरीक्षक को दिये आवेदन में आवेदिका ने कहा है कि वर्ष 2025 में जब उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बेगूसराय शाखा से हुए कुल चार लाख 46 हजार रूपये की अवैध निकासी के बाद उन्होंने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराते अपना एटीएम सरेंडर कर दिया और बैंक को इस आशय का आवेदन दिया कि आगे से उनके खाते से राशि की निकासी केवल चेक के जरिये ही हो। उनके आवेदन पर शाखा प्रबंधक ने उन्हें आवश्वस्त किया कि आगे से उनके बैंक खाता से सिर्फ चेक के जरिये ही लेन-देन होगा। बावजूद 13 ...