बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: फुलबड़िया थाना क्षेत्र की धनकोल पंचायत के मुसहरी विषहर स्थान में मंगलवार को 80 वर्षीय लालो देवी को उसके फूस से निर्मित घर के आँगन में सर्प ने काट लिया. इसे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह स्वर्गीय शीतल राय की पत्नी थी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया। मृतका के पुत्र रामकरण राय ने बताया कि उसकी मां चापाकल पर नहा रही थी। नहाने के बाद वह आंगन में कपड़ा बदल रही थी। इसी दौरान एक सांप आया और उसके पैर में काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। घटना के बाद परिवार व गांव वालों ने मिलकर साँप को मार डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...