Begusarai News: बेगूसराय में सीएम सम्राट के आने से 24 घंटे पहले पुलिस को मिली सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन
बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: सीएम सम्राट चौधरी के बेगूसराय आने से ठीक 24 घंटे पहले बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कामयाबी इस मायने में कि बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी बहियार में शनिवार को बलिया पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त रूप से कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से मिनी गन फैक्ट्री के संचालक समेत दो कारीगरों को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्थे चढ़े आरोपितों में बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव निवासी स्वर्गीय हरखोरी महतो का पुत्र बालेश्वर महतो, मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी स्वर्गीय मो. गुलशेर आलम का पुत्र मो. अशीम उर्फ टारजन तथा उसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी स्वर्गीय मो. कमरुद्दीन के पुत्र मो. शमशार का ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.