बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: बेगूसराय में जिलास्तरीय प्रथम एमटीबी साइकिलिंग चौम्पियनशिप प्रतियोगिता शनिवार को उलाव हवाई अड्‌डा में सम्पन्न हुई। बेगुसराय जिला साइकिलिंग एसोसिएसन द्वारा आयोजित इस आयोजन में बालक एवं बालिका अन्य वर्ग में हिस्सा लिये। युथ गर्ल्स में प्रथम मीठी, द्वितीय राधा एवं तृतीय स्थान मीठी रही। सब जूनियर गर्ल्स में सपना, प्रीति, कृष्णा जूनियर गर्ल्स में आशिकि, लक्ष्मी सोनम, सिनियर गर्ल्स में बबली, अनुएका एवं गायत्री बनी। विजेता साइकिलिस्ट को बेगुसराय जिला साइकिलिंग एशोसिएसन के उपाध्यक्ष सुरवीर कुमार द्वारा मेडल प्रदान किया गया। युथ बॉयज में प्रथम विकाश द्वितीय सुधांशु एवं तृतीय मनिक रहे। सब जूनियर वर्ग में प्रवीण, लक्ष्मण एवं दीपक, जूनियर वर्ग में निर्मल, आरीफ एवं धीरज, सीनियर वर्ग में गोलु प्रथम स्थान प्राप्त कि...