बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई बेगूसराय के द्वारा शहर के बाघा स्थित डीपीआरएस सेंट्रल पब्लिक स्कूल में रविवार को सम्मान और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार को पाग और माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद जिला अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्रम और माला पहना कर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा रहेगा। जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उम्मीद से मुझे जिम्मेवारी दी गयी उसे पूरा करने का काम करूंगा। संगठन को जिला से लेकर गांव और बूथ स्तर तक 10-10 कार्यकर्ताओं ...