बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिक बच्चियां गायब हो गई। इससे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष ने बताया कि रतनपुर थाना पुलिस को सोमवार कि सुबह सूचना मिली कि बालिका गृह से पांच नाबालिक बालिकाएं लापता हो गई है। उसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को बालिका गृह भेजा गया। बालिका गृह एवं आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही तकनीकी सर्विलांस टीम को भी कम पर लगा दिया गया है। आसपास के सभी थानों, रेलवे स्टेशन, और बस अड्डों को सूचित प्रेषित कर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति को घटना से अवगत कराया गया है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल बालिका गृह पहुंचकर वार्डन एवं कर्मियों से जानकारी प्राप...