Begusarai News: बेगूसराय में बदमाशों ने सर पर धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की कर दी हत्या
बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: बलिया थाना क्षेत्र के गुप्ता लक्ष्मीनिया बांध पर सोमवार की रात बदमाशों ने 19 वर्षीय बादल कुमार के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बलिया थाना की सदानंदपुर पंचायत के बालाचक गांव निवासी शिव कुमार पासवान का पुत्र था। मृतक के सिर पर कटिंग के कई निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर डायल- 112 की पुलिस पहुंची और शव को उठाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस की कार्रवाई मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा दिलीप पासवान ने बताया कि उसका पड़ोसी राम अकबाल पासवान ने बादल से कहा था कि हमको बलिया छोड़ दो। वह राम अकबाल को साइकिल से बलिया पहुंचाने गया था। उसके बाद परिवार वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.