बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में शुक्रवार की रात 55 वर्षीय चंद्रशेखर तांती का गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ शव मिला। मृतक राम बदन महतो का पुत्र था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर महतो असम में फुटपाथी विक्रेता था। परिवार के साथ रहकर वही जीवन यापन करता था। लेकिन पत्नी के साथ विवाद में तीन दिन पहले वह गांव आया था। शुक्रवार को वह अपने कमरे में बंद हो गया।करीब 8:00 बजे रात तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। बाहर आवाज देकर बाहर निकलने को कहा। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। जब वह बाहर नहीं निकला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई...