बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर जख़्मी कर दिया। उसके बाद उसे एन एच -31किनारे फेंक दिया। थोड़ी देर बाद उसे मृत समझ बदमाश आराम से निकल गये। किसी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची व अचेतावस्थ में उसे उठाकर इलाज के लिए पेनेसिया अस्पताल में भर्ती कराया। सर्जन डॉ. राहुल भूषण व डॉ राहुल कुमार ने बताया कि मरीज का इलाज चल रहा है. अभी तक होश में नहीं आया है। सदर एसडीओओ आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि उसके शरीर पर चार से पांच जख्म के निशान हैं। बायां हाथ टुटा हुआ है। लेनदेन के विवाद में उसे चाकू मारकर जख़्मी किया गया है। उसके पास आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जख़्मी नावकोठी थाना के पहसारा गांव निवासी रंजीत सिंह का 25 वर्ष...