बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुरथाना क्षेत्र के आकोपुर गांव के समीप गुरुवार को बूढ़ी बुड्ढी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 26 वर्षीय संजय चौधरी डूब गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने शव खोजने का प्रयास किया। लेकिन शव नहीं मिला। घटना के 20 घंटे बाद भैरव स्थान के समीप नदी में मछुआरे द्वारा लगाए गये जाल में फंसने के बाद शव बरामद हुआ। मृतक गढ़पुरा थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव निवासी बाल्मीकि चौधरी का पुत्र था । घटना स्थल से घर की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आकोपुर में युवक डूबा, तलाश जारी उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह परिवार ...