Begusarai News: बेगूसराय में घर में सो रही महिला कोबदमाशों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में शुक्रवार की रात बदमाधों ने घर में सो रही एक महिला को गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गयी।चीख पुकार सुनकर घर वाले आनन- फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां स्थिति को चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने जख्मी की जान बचाने के लिए शहर के निजी अस्पताल कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों की गहन देखरेख में आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। जख़्मी लगभग 26 वर्षीय राखी कुमारी सिंघौल थाना के वार्ड संख्या- आठ आकाशपुर गांव निवासी रघुवंश कुमार पासवान की पत्नी है। परिजनों ने बताया कि बच्चों के साथ घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे।
जांच की प्रक्रिया जख्मी महिला के पति ने बताया कि अचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.