बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार मां -बेटे की मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय हरिओम कुमार नयागांव थाना क्षेत्र के छितरौर गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र था। जबकि उनकी मां 55 वर्षीय गीता देवी का नाम शामिल है।

परिवार का विवरण परिजनों ने बताया कि नरेश सिंह का आवास शहर के हेमरा स्वामी विवेकानंदनगर मोहल्ला में है। सोमवार की सुबह हरिओम कुमार अपनी मां को गंगा स्नान करने के लिए बाइक से खोरमपुर गंगा घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान पानगाछी के समय पहुंचते ही ईंटलदा ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह दूर फेंका गया और मां- बेटे की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल- 112 ...