बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- बेगूसराय में पहली मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन Begusarai News: बेगूसराय,हमारे प्रतिनिधि। मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बेगूसराय में जिले की पहली अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन का बुधवार को उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। रोटरी क्लब ऑफ बिहार एवं झारखंड के सहयोग से यह मशीन स्थापित की गयी है। इस अवसर पर स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, जोखिम कारक, नियमित स्क्रीनिंग और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के दौरान इस माह अक्टूबर में मैमोग्राफी जांच नि:शुल्क की जाएगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है। बेगूसराय में मैमोग...