बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल चार में सोमवार की देर शाम करंट लगने से 28 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। मृतक बच्चू साह का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अनाज का फेरी का काम करता था। सोमवारी को वह ग्रेंडिंग मशीन से दीवार तोड़ रहा था। इसी दौरान मशीन का तार कटा हुआ था। इससे वह कटे हुए तार के संपर्क में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। वह अपने पीछे दो बेटी, एक बेटा समेत पूरा खुशहाल परिवार छोड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...