बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: बेगूसराय के रामदीरी के महाजी -तीन में बिजली के 11 हजार वोल्ट के टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि झुलसने से चार जख़्मी हो गयी। वहीं पांच लापता बताया जा रहा है। मृत भैंस की कीमत करीब दो लाख आँकी जा रही है।

घटनास्थल की स्थिति एक साथ तीन भैंस के मरने की खबर सुन पशु पालक किसानों में कोहराम मचा हुआ है। झुलसने से जख़्मी चार भैंसों का इलाज महाजी में स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में चल रहा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामदीरी निवासी किसान सोहन सिंह व मुकेश सिंह अपने पशुओं को चराने के बाद मंगलवार की शाम में अपने डेरा लौट रहे थे।

घटनाक्रम इसी क्रम में पूर्व से टूटे हाई टेंशन तार 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो...