Begusarai News: बेगूसराय में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत
बेगुसराय, जुलाई 25 -- Begusarai News: भगवानपुर थाना क्षेत्र की नरहरिपुर पंचायत के मतैया बहियार मैं शनिवार की सुबह खेत में गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय टुनटुन राय की करंट लगने से मौत हो गई। वह नरहरपुर गांव निवासी शिव शंकर राय का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की जानकारी मृतक का चचेरा भाई शम्भु कुमार राय ने बताया कि वह शनिवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर मतैया बहियार गया था। धान की खेती के लिए खेत का कदबा कर रहा था। पंप से पानी छोड़ने के कारण वह पंप बंद करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अपने मोटर पंप के समीप पहुंचा था कि एक खेत में गिरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.