बेगुसराय, जुलाई 30 -- Begusarai News: बेगूसराय शहर स्थित श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला स्थित राम कृपाली सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार को एक साथ इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमारी शुरू की। गुरुवार की सुबह आयकर विभाग की टीम 10 गाड़ियों से आयी थी। टीम में शामिल अधिकारियों ने उनके आवास व परिसर में दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। जांच अधिकारियों के द्वारा वित्तीय लेनदेन, बैंक दस्ताबेज, डिजिटल डाटा, आय-व्यय का लेखाजोखा समेत अन्य कागजात को खंगालने में जुटी है। इसके अलावा जिस दस्ताबेज पर शक हुआ उसे अपने कब्जे में लिया गया। जांच टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: आय से अधिक संपत्ति मामले में ईई पर शिकंजा, आवास पर चार घंटे चली रेड टैक्स देने में हेरा...