बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- नाव पलटने से दो लोग लापता Begusarai News: बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली बिचली दियारा स्थित गंगा की ढाब नदी में बुधवार की शाम करीब 20 लोगों से लदी एक डेंगी नाव पलट गई। नाव पर 20 लोग सवार थे। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में 18 लोग तैर कर अपनी जान बचा ली है, वहीं दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर सीओ प्रीतम कुमार गौतम व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गोताखोर टीम द्वारा लापता लोगों की खोजबीन जारी थी। अंधेरे के कारण ढाब नदी में डूबे लोगों को बाहर निकलने में गोताखोर टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सीओ ने बताया कि नाव पर सवार लोगों में से दो लोगों के लापता होने की सूचना है। लापता लोगों में 50 वर्षीय सोगा रथ महतो व हरदेव महतो की 15 वर्षीय रीना कुमारी है। सीओ समेत प्रखंड व अनुमंडल के कई अधिक...