बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय- सह- चिकित्सालय का 81वं स्थापना दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने आयुर्वेद महाविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए यहां पढ़े हुए छात्रों ने इस देश में ही नहीं वरन पूरे विश्व में आयुर्वेद का नाम रोशन किया है।

समारोह की गरिमा उन्होंने कहा कि आयुर्वेद महाविद्यालय अगले साल नए भवन में चला जाएगा जहां आयुर्वेद कॉलेज अपने गौरवपूर्ण इतिहास को चार चांद लगाएगा। उन्होंने महर्षि चरक के उदाहरणों की चर्चा करते हुए कहा कि आयुर्वेद में छात्रों को शांत रहने की सलाह दी गयी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अशांति छात्रों के भविष्य और उनके जीवन को प्रभावित करेगी। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नलिनी रंजन सिंह ने कहा कि अयोध्...