Begusarai News: बेगूसराय: भूमि विवाद में चली गोलियां चार लोगों को लगी
बेगुसराय, जुलाई 29 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। के सिंघौल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े 50 से अधिक बाइक सवार बदमाश पहुंचे व एक जमीन की घेराबंदी करने लगे। ग्रामीणों ने जमीन पर अपना मालिकाना हक़ जताते हुए जेसीबी से की जा रही घेराबंदी का विरोध किया तो बदमाश आक्रोशित हो गये। उसके बाद दोनों के बीच तूतू-मैं मैं के बाद विवाद बढ़ने लगा। इस पर बदमाशों ने जमकर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में चंदवारा गांव के चार युवकों को गोलियां लगी। इससे चारों युवक जख्मी हो गए। जबकि एक युवक को पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली से घायलों में चंदवारा गांव निवासी धर्मवीर यादव 24 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.