Begusarai News: बेगूसराय: गहना कारोबारी से तीन लाख के सोना व नकद की लूट
बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- गहना कारोबारी से सोना और नकदी की लूट Begusarai News: गढ़पुरा (बेगूसराय), एक संवाददाता। मालीपुर-दौलतपुर पथ पर नटियाही मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने गहना कारोबारी से सोना और नकदी लूट ली। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गढ़पुरा बाजार स्थित मदीना ज्वेलर्स के मालिक मो. नईम ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बंद कर कारीगर राकेश कुमार के साथ बाइक से अपने घर रोसड़ा जा रहे थे। इसी दौरान मालीपुर-दौलतपुर पथ पर नटियाही मोड़ के समीप घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों में एक हेलमेट पहने हुए था जबकि अन्य दो के चेहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.